मिर्ज़ापुर। प्रदेश में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला मिर्ज़ापुर के पड़री थाना क्षेत्र का है जहाँ भाई-बहन के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है। खेल रही नाबालिक चचेरी बहन के साथ एक भाई ने जबरन दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलने पर घरवालों ने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जहां पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। लड़की के मामा का कहना है की भांजी बाहर खेल रही थी। तभी उसके चाचा का लड़का जबरी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
परिजनों की मांग है कि आरोपी भाई को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। वहीं पुलिस का कहना है की एक सुचना 100 नम्बर से मिली थी, कि 6 साल की लड़की के साथ इस तरह की वारदात हुई है। पुलिस मौके पर जाकर तफ्तीश की तो पता चला की परिवार का बड़ा लड़का है। उसको हिरासत मे लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।