पटना।। ज्यादातर भोजपुरी फिल्में जहां बी और सी ग्रेड की दौर से बाहर नहीं निकल पाई हैं, वहीं इन सबके बीच कुछ ऐसे फिल्मकार हैं जो आला दर्जे की फिल्में बनाकर भोजपुरी माटी का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे ही एक फिल्मकार हैं अनिल अजीताभ।
अनिल प्रख्यात निर्देशक प्रकाश झा के सहयोगी रह चुके हैं। बाद में वे प्रकाश झा से अलग हो गए और स्वयं फिल्में निर्देशित करने लगे।
मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले अनिल इन दिनों फिल्म रणभूमि 2 की तैयारियों में व्यस्त हैं। इससे पहले आई उनकी फिल्म रणभूमि सुपरहिट थी।
इस फिल्म के पटकथा पर ही प्रकाश झा ने फिल्म चक्रव्यूह बनाई थी। हालांकि, प्रकाश झा इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे।
अनिल अजीताभ का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 18 अक्टूबर को हुआ था। फिल्मों में काफी पहले से ही ये सक्रिय रहे हैं।
प्रकाश झा के उनकी पहली फिल्म से लेकर लगभग 22 सालों तक सक्रिय रहने के बाद ये उनसे अलग हुए।