टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने शांत हैं उनकी पत्नी साक्षी उतनी ही चुलबुली और बिंदास हैं। साक्षी कभी भी अपने विचारों को व्यक्त करने में समय नहीं लगातीं।
इंडियन टीम की पहले वनडे मैच में हार के गम से दूर साक्षी इन दिनों अपने स्कूल के दिनों की यादों में गुम हैं। उन्होंने आधी रात अपने स्कूल की एक पुरानी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
साक्षी अकसर अपनी निजी तस्वीरें कभी फेसबुक तो कभी ट्विटर पर शेयर करती रहती हैं। उनके द्वारा सभी से साझा की गईं तस्वीरें उनके उस व्यक्तित्व को झलकाती हैं जिस पर धोनी पहली नजर में ही फिदा हुए थे।