पटना।। गुजरात पुलिस बिहार में है। वो यहां नारायण साईं की तलाश में आई है। बिहार पुलिस की मदद से कई जगहों पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी की है। लेकिन गुजरात पुलिस को नारायण साईं से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
बता दें कि नारायण साईं पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इससे पहले उनके पिता आसाराम बापू पर ऐसे आरोप लगे थे। वे फिलहाल इस मामले में जेल में बंद हैं। वहीं, नारायण साईं फरार चल रहे हैं।
आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं का लिंक बिहार के मधुबनी से मिलने के बाद गुजरात पुलिस यहां डेरा डाली हुई है। नारायण साईं दो साल पहले यहां आए थे।
अपने साथ उस महिला को भी यहां लाए थे, जिसने नारायण साईं पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।