पूर्णिया।। लव, सेक्स और धोखा। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया में भी सामने आया है।
एक लड़की ने एसपी किम से इसकी शिकायत की। लड़की ने बताया कि लड़का पिछले 3 सालों से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा।
पहली बार शारीरिक सम्बन्ध बनाए जाने के दौरान लड़के ने एमएमएस बना लिया था। इसके बाद से वह ब्लैकमेल कर लड़की से लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा।
यही है वो लड़का, जिसने लड़की के साथ पहले तो जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया, फिर एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। यह तीन सालों तक लगातार चल रहा है। इस लड़के का नाम ताबिश है।
आरोपी लड़के ने पूर्णिया के खजांची थाना क्षेत्र के गफूर कॉलोनी की रहने वाली इस लड़की को पहली बार कॉलेज में देखा।
31 अक्टूबर 2009 को ताबिश लड़की को जबरन कॉलेज से उठाकर अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया और न सिर्फ पीड़िता से शारीरिक सम्बन्ध बनाए बल्कि एमएमएस भी बना लिया।
इसके बाद लगातार वह लड़की एमएमएस सार्वजनिक करने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। ऐसा 1 फरवरी 2013 तक लगातार चलता रहा।
आरोपी लड़का खगड़िया का रहने वाला है। वह पूर्णिया में रहकर एक निजी संस्थान से पोलिटेक्निक कर रहा है। वह पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था।