नई दिल्ली।। अरुणाचल प्रदेश की दो नाबालिग तीरंदाजों को दिल्ली के हवाई अड्डे पर चीन की यात्रा पर जाने से रोका गया है। दोनों ही तीरंदाज चीन के वूजी में होने वाली विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही थीं।
13-20 अक्टूबर तक चीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों ही तीरंदाजों को चीन की ओर से नत्थी वीजा जारी किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सांसद और भारतीय तीरंदाजी एसोशिएसन के उपाध्यक्ष किरन रिजुजू के आग्रह के बाद भी दोनों को जाने नहीं दिया गया।
16 वर्षीय तीरंदाजों के नाम सोरांग यूमी और मसेलो मीहू बताए जा रहे हैं। इससे पहले इन दोनों को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों को जाने दिया गया है।